कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित रहे मध्य प्रदेश के मिर्ची बाबा की कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक डॉ गोविंद सिंह को पोल-पट्टी खोलने की चुनौती पर दोनों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। डॉ सिंह ने बाबा को कहा है कि अगर वे राजनीतिक मंच पर आना चाहते हैं तो संत का पीला वस्त्र उतार दें, अन्यथा हिमालय पर्वत पर जाकर ज्ञानार्जन करें और समाज के कल्याण के काम में जुट जाएं।
मिर्ची बाबा और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक डॉ गोविंद सिंह के बीच दूरियां दो दिन पहले भिंड के कांग्रेस के कार्यक्रम में मंच पर स्थान को लेकर बनी। उस नाराजगी के बाद बाबा ने भोपाल में डॉ गोविंद सिंह के खिलाफ बयान दिया था कि वे उनकी पोल-पट्टी खोल देंगे। अब डॉ गोविंद सिंह ने कहा है कि उनके इस बयान पर मीडिया के सामने उनके जीवन में पोल-पट्टी खोलने के लिए कुछ भी नहीं है। उनका राजनीतिक जीवन साफ है।
कांग्रेस विधायक डॉ सिंह ने कहा है कि मिर्ची बाबा को समाज के कल्याण का काम करना चाहिए। उन्हें हिमालय पर्वत पर जाकर ज्ञानार्जन करना चाहिए। सिंह ने कहा कि उन्होंने बाबा का अपमान नहीं किया और न ही वे करेंगे। उन्हें अगर राजनीति करना है तो पीले वस्त्र उतार दें। इसके बाद राजनीतिक मंच पर आएं।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त