ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड सकता है। 15 से 22 जुलाई तक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलने वाली 80 ट्रेनें रद कर दी गई हैं। इतना ही नहीं 57 ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। नई दिल्ली से तिलक ब्रिज रेलवे स्टेशन के बीच पांचवीं व छठी रेल लाइन शुरू करने के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाना है। जिस वजह से यह फैसला लिया गया है। यात्रियों को सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना 18 से 21 जुलाई के बीच करना होगा क्योंकि उसी समय अधिक ट्रेनों को रद किया गया है।
अधिकारियों का कहना है कि 2 नई रेल लाइनें शुरू होने के बाद नई दिल्ली से ट्रेनों को समय पर चलाने में मदद मिलेगी। जानकारी के लिए बता दें कि इस समय नई दिल्ली से तिलक ब्रिज के बीच 4 लाइन हैं। ट्रेनों की संख्या के हिसाब से यह कम हैं। पर्याप्त लाइन नहीं होने के कारण नई दिल्ली आने और यहां से रवाना होने वाली ट्रेनों को समय पर चलाने में परेशानी होती है।
यात्री ध्यान दें…15 से 22 जुलाई तक रद की नई दिल्ली आने वाली 80 ट्रेनें, 57 के मार्ग बदले

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
बारिश से हालात हो रहे खराब, देश के 10 राज्यों में बारिश के येलो अलर्ट जारी
28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा “सुजल शक्ति अभियान’’