April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

एनएससीएन-आईएम के कैंप पर मारा छापा, भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद

असम राइफल्स ब्रिगेड ने ऑपरेशन केकरू नागा के तहत मणिपुर में एनएससीएन.आईएम कैंप पर छापा मारा। इस दौरान उन्होंने एनएससीएन-आईएम के कैंप से भारी मात्रा में गोला बारूद जब्त किए है। इस छापेमारी में 4 राइफलें, 2 ग्रेनेड लांचर, गोला-बारूद, घटते दस्तावेज, डायरी और एनएससीएन-आईएम के अन्य प्रशासनिक स्टोर, बरामद हुए हैं। एनएससीएन-आईएम के एक सशस्त्र कैडर एसएस निजी थैलिक पानमी को भी गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने दावा किया कि इस ऑपरेशन के तहत भारी मात्रा में जब्त हुए हथियारों और गोला-बारूद एनएससीएन-आईएम के दोहरे चेहरे को फिर उजागर किया है।
गौरतलब है कि इससे पहले असम राइफल्स ने उग्रवादी संगठन एनएससीएन-के के एक उग्रवादी को 21 जून को पकड़ा था। पकड़े गए उग्रवादी का नाम यांगहांग उर्फ मोपा है।

Share to...