संगीतकार एआर रहमान ने वंदे मातरम और मां तुझे सलाम जैसे देशभक्ति से ओत.प्रोत गीत दिए हैं, लेकिन एक घटना ने उन्हें इतना व्यथित कर दिया कि उन्हें कहना पड़ा कि अगर जर्नलिस्ट-एक्टिविस्ट गौरी लंकेश की हत्या जैसे मामले पेश आते हैं तो यह उनका भारत नहीं है। एआर रहमान ने यह बात अपनी जल्द ही आने वाली फिल्म वन हार्ट : द एआर रहमान कन्सर्ट फिल्म के प्रीमियर के मौके पर कही।
बेंगलूरू में हुई लंकेश की हत्या के मामले में पूछे जाने पर रहमान ने कहा कि मैं इसे घटना से बहुत दुखी हूं। उम्मीद करता हूं कि इस तरह की घटनाएं भारत में नहीं होनी चाहिए। अगर यह घटनाएं भारत में होती हैं तो यह मेरा भारत नहीं है। मैं चाहता हूं कि मेरा देश तरक्कीपसंद और नरमदिल हो। गौरी लंकेश की हत्या पर न सिर्फ रहमान बल्कि बॉलीवुड एक्टर स्वरा भास्कर और जीशान अय्यूब ने भी कड़ा गुस्सा जताया था। गौरतलब है कि गौरी लंकेश की 5 सितंबर को गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।
यह मेरा भारत नहीं : एआर रहमान
