सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में चार्जशीट के संज्ञान लेने पर कोर्ट अब 5 जून को अपना फैसला सुनाएगा। पुलिस ने कोर्ट में केस से जुड़े अहम सबूत और जानकारी के आधार कहा कि ये मामला आत्महत्या के लिए उकसाने और वैवाहिक जीवन में क्रूरता का है। सोमवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने सुनंदा पुष्कर की चार्जशीट पर संज्ञान तो नहीं लिया लेकिन कोर्ट में दिल्ली पुलिस ने इस केस से जुड़ी अहम जानकारियां बताईं और कहा कि सुनंदा के पति शशि थरूर पर आत्महत्या के लिए उकसाने और वैवाहिक जीवन में क्रूरता की धाराओं के तहत केस चलाने के पर्याप्त सबूत हैं।
अभियोजन पक्ष के वकील ने कोर्ट में कहा की सुनंदा की शादी को 3 साल 3 महीने हुए थे और दोनों की ये तीसरी शादी थी। दोनों में झगड़ा आम था, एयरपोर्ट पर भी उनके बीच झगड़ा हुआ। झगड़े की बातें सुनंदा ने कई दोस्तों को बताई थी। गवाहों ने बताया कि वो डिप्रेशन के चलते अस्पताल में भर्ती हुई। उनके पास एलपरेक्स के 27 टेबलेट मिले थे, उन्होंने कितने लिए पता नहीं। मौत एलपरेक्स के ज़हर से हुई। सुनंदा ने मौत से पहले शशि थरूर को 2 मेल लिखे जिसमें लिखा था कि मैं मरना चाहती हूं।
चार्जशीट के अनुसार सुनंदा को शक था कि शशि थरूर के किसी और से रिश्ते हैं इसलिए वो ज्यादा डिप्रेशन में थी और शशि थरूर लगातार उनकी अनदेखी कर रहे थे, सुनंदा का फ़ोन नहीं उठा रहे थे। सुनंदा ने शशि थरूर से बातचीत करने की हर कोशिश की लेकिन जब वो सफल नहीं हो सकी तो फिर उसने सोशल मीडिया और दोस्तों का सहारा लिया, एन्टी डिप्रेशन दवाएं लेनी शुरू कर दीं।
मैं मरना चाहती हूं, सुनंदा पुष्कर ने शशि थरूर को किया था ऐसा ई-मेल

More Stories
सिंहस्थ 2028 का आयोजन ग्रीन एंड क्लिन की थीम पर होगा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इलेक्ट्रिक व्हील लोडर मशीन की चाबी नगर निगम को प्रदान की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर आरती की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के अंतर्गत नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेलीकॉप्टर यात्रा का किया शुभारंभ