नरेंद्र मोदी ने सोमवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ पाने वाली देशभर की महिलाओं से नमो ऐप के जरिए बात की। उन्होंने कहा कि हमने 4 साल में 10 करोड़ एलपीजी कनेक्शन दिए। इनमें से 4 करोड़ कनेक्शन उज्ज्वला योजना के तहत दिए गए। यानी जो काम आजादी के बाद 70 साल में नहीं हुआ उससे ज्यादा हमने किया। इस योजना की कामयाबी को देखते हुए पीपीएल परिवारों तक एलपीजी कनेक्शन देने का लक्ष्य बढ़ाकर आठ करोड़ कर दिया है। मोदी से बात करने के लिए महिलाएं भी उत्साहित नजर आई और अपनी समस्याओं के साथ सुविधाएं भी बताई। इस पर मोदी ने कहा कि आप मुझे खत लिख कर भी अपनी समस्याओं के बारे में बता सकती है।
मोदी ने कहा कि आजादी के करीब-करीब 7 दशक के बाद भी सिर्फ तेरह करोड़ परिवारों तक एलपीजी कनेक्शन पहुंचा था। वो भी सांसद और नेताओं की सिफारिश से मिलते थे। आप समझ सकते हैं कि शुरू में यह बड़े-बड़े लोगों को ही पहुंचाया गया। सामान्य व्यक्ति के घर में गैस चूल्हे की कल्पना नहीं हो सकती। मैं छोटा था तो बड़े लोग ऐसी बातें भी करते थे कि गैस चूल्हा नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इससे आग लग जाएगी। मैं पूछता था कि आप लोगों के घर में आग क्यों नहीं लगेगी तो जवाब नहीं मिलाता था।
मोदी ने कहा कि उज्ज्वला योजना की कामयाबी को देखते हुए पीपीएल परिवारों तक एलपीजी कनेक्शन देने का लक्ष्य बढ़ाकर आठ करोड़ कर दिया गया है।
उज्ज्वला योजना की हितग्राहियों से मोदी ने की बात, महिलाओं में दिखा उत्साह

More Stories
सिंहस्थ 2028 का आयोजन ग्रीन एंड क्लिन की थीम पर होगा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इलेक्ट्रिक व्हील लोडर मशीन की चाबी नगर निगम को प्रदान की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर आरती की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के अंतर्गत नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेलीकॉप्टर यात्रा का किया शुभारंभ