पीएम मोदी के 25 जून को प्रस्तावित अमेरिकी दौर से पहले भारत में अमेरिकी निवेश से संबंधित बड़ी खबर है। अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने भारत में एफ-16 लड़ाकू विमान बनाने के लिए सोमवार को टाटा समूह से करार किया है।
अभी तक यह विमान कंपनी के फोर्ट वर्थ, टेक्सॉस स्थित प्लांट में बनाए जाते थे, लेकिन भारतीय सेना से अरबों डॉलर के सौदे मिलने की उम्मीद में कंपनी ने भारत की जमीन पर अपना प्लांट लगाने की तैयारी शुरू की है। भारत में एफ-16 ब्लॉक 70 के उत्पादन के लिए लॉकहीड मार्टिन और टाटा एडवांस सिस्टम्स लिमिटेड के बीच ऐतिहासिक समझौता हुआ है। एफ-16 ब्लॉक 70 विमान भारतीय वायुसेना के सिंगल इंजन फाइटर जरूरतों के लिए उपयुक्त हैं। इससे देश के निजी क्षेत्र में रक्षा उत्पादों के उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। इसके पहले टीएएसएल ने सी-1390 जेड विमान के लिए एयरफ्रेम कम्पोनेंट बनाया है।
मेक इन इंडिया : एफ-16 लड़ाकू विमान, टाटा से समझौता

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट