April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

भोजपुरी अभिनेत्री का शव पंखे से लटकता मिला, नहीं मिला सोसाइड नोट

मुंबई। भोजपुरी फ़िल्म अभिनेत्री अंजलि श्रीवास्तव का शव मुंबई के अंधेरी स्थित उनके घर में पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस के अनुसार घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है लेकिन पहली नजर में खुदकुशी के मामला नजर आ रहा है। मुंबई पुलिस के अनुसार अंजलि के घर वाले 2-3 दिन से उससे फ़ोन पर संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन वो फ़ोन नहीं उठा रही थी। अंजलि मुंबई में अंधेरी जुहू गली में कोस्टा कैफ़े के पास परिमल सोसायटी में रहती थी। परेशान घर वालों ने मकान मालिक को फ़ोन कर अंजलि से संपर्क करने को कहा। सोमवार को मकान मालिक ने डुप्लीकेट चाभी से ताला खोल घर में प्रवेश किया तो अंजलि पंखे से लटकी हुई मिली। उसने साड़ी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली थी।

Share to...