इंदौर। स्वच्छता के बाद अब स्वस्थ इंदौर के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। कई प्रयासो में से एक है देवेंद्र मालवीय द्वारा बनाया गया यह गाना जिसके बोल है मुश्किल के उस ओर खुशियों का है ठौर …जीतेगा इंदौर…! यह गाना अब इंदौर की हर गली में गूंज रहा है, इस गाने को देवेंद्र मालवीय ने लिखा और इसे वीडियो के माध्यम से सामने लाने का श्रेय भी मालवीय को ही जाता है।
अब तक शान का गाया हुआ गीत लोगों की जुबान पर चढा हुआ था लेकिन इसकी सफलता के पीछे बडी टीम थी। जैसे गीत को भी लिखा था इंदौर और (मुंबई) के देवेंद्र मालवीय ने। उनकी टीम का योगदान कम नहीं था। गीत के लिए इस बार चेलैंज यह था शहर अभी भी कोरोना की मार झेल रहा है इसलिए इसमें कोरोना से रखी जाने वाली सावधानियां और हिदायतें पिरोई जाएं। लगभग 18 लाइन गीत को लिखने में देवेंद्र को 15 दिन का समय लगा ।
कई फिल्मो में मालवीय का योगदान
फिल्म मिशन मंगल, थप्पड़ , आर्टिकल 15 तानाजी में वीएफएक्स का काम कर चुके है और विजुअल वर्ल्ड के के सीईओ भी हैं देवेंद्र मालवीय। वे 10 साल से इस इंडस्ट्री से जुडे है और मुंबई में काफी एड फि ल्म्स भी कर चुके हैं, जिनमें प्रायवेट सेक्टर में जाविया मोबाइल सीरिज, शाही बहार पान मसाला, मॉर्ड वेयर स्टील, वहीं मध्य प्रदेश सरकार का काफी काम किया और इंदौर में स्वच्छता अभियान की एड फिल्म्स देवेंद्र मालवीय द्वारा ही बनाई गई हैं।

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा “सुजल शक्ति अभियान’’
महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरी, 2 लोगो की मौत 2 घायल, एसपी कलेक्टर मौके पर