April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मुठभेड़ में हिजबुल के 2 आतंकी किए ढेर

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में शनिवार को सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन के बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार सुरक्षाबलों को पुलवामा के टेक्केन गांव में कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्यवाही में 2 आतंकी मारे गए।

Share to...