April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मप्र, छत्तीसगढ़ समेत 5 राज्यों में 7 दिसंबर तक एग्जिट पोल की मनाही

चुनाव आयोग ने 5 राज्यों में होने जाने रहे विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल पर रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध 12 नवंबर को सुबह 7 बजे से 7 दिसंबर को शाम 5ः30 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर एग्जिट पोल संबंधी कोई भी खबर प्रसारित नहीं की जा सकेगी। छत्तीसगढ़ में 12 और 20 नवंबर, मध्यप्रदेश-मिजोरम में 28 नवंबर और राजस्थान-तेलंगाना में 7 दिसंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं।
चुनाव आयोग ने यह प्रतिबंध रिप्रेजेंटेशन ऑफ पीपुल एक्ट 1951 के तहत लगाया है। इसके अनुसार वोटिंग शुरू होने से लेकर मतदान खत्म होने के आधे घंटे बाद तक एग्जिट पोल नहीं दिखाया जा सकता।
चुनाव आयोग ने प्रस्ताव दिया था कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में नामांकन की तारीख से लेकर अंतिम चरण के मतदान तक इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया में ओपिनियन पोल से संबंधित कोई खबर नहीं दिखाई जानी चाहिए। हालांकि, सरकार ने अभी तक इस प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी है।

Share to...