April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मुझे बारिशों पर लिखना पसंद है…

मुझे बारिशों पर लिखना पसंद है,
वजह ठोस मालूम नही कि..

बादलों की आंखमिचोली है
या मिट्टी की खुशबू सौंधी अलबेली है

वातावरण पर पड़ती बौछारें है
या बादलों की ललकारें है,

कागज़ की नाव बनानें के मौके है,
या ठंडी हवा के झोंके है,

छतरियों की सड़कों पर शिरकत है,
या पकोड़े खाने की हसरत है..
वजह..?
शायद नहीं पता …
बस माहौल में जब भी बारिशें है
समझों लिखने की ख्वाहिशें है

-अनुपमा शर्मा

Share to...