मुजफ्फरनगर दंगे के अहम गवाह असबाब की सरेआम गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई, लेकिन इस मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। जिले के खतौली कस्बे में दूध कारोबारी को अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाया था। इस मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही भी सामने आ रही है। मृतक के 2 भाई 2013 में दंगे की भेंट चढ़ गए थे। उनकी हत्या के मामले में अहम गवाह असबाब वादी भी था। दूध कारोबारी असबाब को खतौली कस्बे में अज्ञात बदमाशों गोलियों से भून डाला था। 2013 में भड़के दंगों में असबाब के 2 भाइयों की भी हत्या कर दी गई थी। उसके दोनों भाइयों की हत्या का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। उस मामले में 25 मार्च को सुनवाई होनी थी। अब इस मामले को लेकर पुलिस पर सवालिया निशान उठ रहे हैं।
मृतक ने कई बार पुलिस से सुरक्षा की मांग भी की थी, लेकिन पुलिस इस मामले में लापरवाही दिखाई। अब पुलिस इस दावा कर रही है कि जल्द ही असबाब की हत्या के मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। वारदात के दिन शाम को असबाब दूध सप्लाई करने खतौली जा रहा था। तभी बाइक सवार कुछ बदमाशों ने रास्ते में उसे रोककर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। हमले में उसे कई गोली लगी थी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए थे। हैरानी की बात है कि असबाब हत्याकांड की लाइव तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थीं। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की है, लेकिन पुलिस ने घटना की फुटेज मीडिया को देने से इंकार कर दिया।

More Stories
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा