April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मुख्यमंत्री के पुत्र कार्तिकेय देखने पहुंचे, बाढ़ प्रभावित को कब मिलेगा मुआवजा

बुदनी विधानसभा में बिगत दिनों नर्मदा में आई भीषण बाढ़ के बाद मुख्यमंत्री और उनके पुत्र लगातार क्षेत्र में दौरा कर रहे हैं। उसी सिलसिले आज बाढ़ राहत समीक्षा बैठक रखी।

जिसमें मुख्यमंत्री के पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान शामिल हुए साथ ही क्षेत्र का सभी नेता और कलेक्टर अजय गुप्ता सभी अधिकारी ने हिस्सा लिया। बैठक का मकसद था हर वर्ग गरीब और सभी तरह के नुकसान की भरपाई हो सकें। कच्चे मकान, पक्के मकान, गाय, भेस, बकरी, खेत की फसल इन सब का सही सर्वे कर जल्द से जल्द राशि उपलब्ध कराया जाए।

जिसमें सभी भाजपा मंडल ओर छोटे से छोटे कार्यकर्ता गांव गाँव और घर-घर जा कर देखें। साथ ही प्रशासन को अवगत कराएं की कोई घर या कोई नाम तो छुटा तो नहीं। कर्तिकेय सिंह ने कहा कि मैं बिना बताए (बिना प्रशासनिक अमले और नेताओ) के भी किसी भी गांव जाऊंगा।

उन्होंने कहा कि मैं देखूंगा की सही सर्वे हुआ या नहीं। वहीं कलेक्टर अजय गुप्ता ने भी सभी बताया कि किस तरह राहत पैकेज दिया जाएगा। किस का क्या मूल्य शासन द्वरा दिया जाएगा। बैठक में सभी मंड़ल अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

Share to...