April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कंगना की मां बीजेपी से जुड़ी, किया बालासाहेब का जिक्र

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की मां आशा रनौत ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। बीजेपी से जुड़ने के बाद आशा रनौत ने कहा कि कंगना के साथ जो हुआ, उसके बाद बीजेपी में आना ही पड़ा। आशा रनौत ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद किया है।

कंगना रनौत के मुंबई स्थित दफ्तर पर बीएमसी की कार्यवाही के बाद आशा रनौत ने बुधवार को शिवसेना पर जोरदार हमला बोला था। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे आज आपने मेरी बेटी कंगना के ऑफिस पर नहीं, बल्कि अपने पिता बालासाहेब ठाकरे की आत्मा पर घाव किया है।

Share to...