April 17, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मिस्र में अमिताभ बच्चन डॉक्टरेट से सम्मानित

मिस्र की एकेडमी ऑफ आर्ट्स ने अमिताभ बच्चन को डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया है। एकेडमी ने उन्हें सिनेमा क्षेत्र में योगदान के लिए यह सम्मान दिया। डॉक्टरेट से सम्मानित किए जाने पर बिग बी ने कहा कि यह इस बात का सबूत है कि भारतीय सिनेमा व उसकी तकनीक सिर्फ भारतीय सीमाओं तक सीमित नहीं रही।
गीजा के सैयद डारविश हॉल में आयोजित समारोह के दौरान अमिताभ बच्चन ने कहा कि संस्कृति भी किसी भी देश के लिए एक किस्म की शक्ति के समान है और इसका इस्तेमाल दुश्मनी को दोस्ती में तब्दील करने के लिए होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मिस्र और यहां के लोग हमेशा से मेरे अजीज दोस्त रहे हैं और आने वाले समय में भी रहेंगे।
इस एकेडमी के मुखिया अहलाम यूनिस ने बताया कि यह पहला मौका है जब इस इंस्टीट्यूट ने किसी अंतरराष्ट्रीय कलाकार को डॉक्टरेट की उपाधि दी है।
गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन इन दिनों मिस्र की राजधानी काहिरा में हैं। वे सोमवार को इंडिया बाइ द नील फिल्मोत्सव का उद्घाटन करने पहुंचे थे। 30 मार्च से 17 अप्रैल तक चलने वाला इंडिया बाइ द नील का आयोजन भारतीय दूतावास मिस्र के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय के साथ ही काहिरा ओपेरा हाउस के साथ मिलकर कर रहा है।

Share to...