April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मालेगांव ब्लास्ट : पुरोहित को मिली जमानत

मालेगांव विस्फोट मामले में लेफ्टीनेंट श्रीकांत प्रसाद पुरोहित को सोमवार को जमानत मिल गई। इस पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि पुरोहित की जमानत उम्मीद के अनुसार है। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह सभी बम विस्फोट मामलों में आरएसएस से जुड़े हर आरोपी को बचाने की कोशिश कर रही है।
कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर कहा कि कर्नल पुरोहित को जमानत मिल गयी। यह उम्मीद के अनुरूप है क्योंकि बीजेपी सरकार सभी बम विस्फोट मामलों में आरएसएस से जुड़े हर आरोपी को बचा रही है। सिंह ने ट्वीट कर यह भी आरोप लगाया कि एनआईए के प्रमुख का कार्यकाल 2 बार केवल इसी लिए बढ़ाया गया ताकि रिहाई सुनिश्चित की जा सके।
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि जमानत मिलने से यह तय नहीं हो जाता कि व्यक्ति दोषी है या नहीं चूंकि मुकदमा चल रहा है। सुरजेवाला ने कहा कि ऐसा क्यों है कि मोदी सरकार को भारत में ऐसा कोई योग्य अधिकारी नहीं मिल पाया जो राष्ट्रीय जांच एजेंसी का नेतृत्व कर सके कि उसने मौजूदा प्रमुख का कार्यकाल 2 बार बढ़ाया।

Share to...