राजस्थान के भीलवाड़ा में दिनदहाड़े 57 लाख रुपये की लूट से सनसनी फैल गई। पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में कैश डालने जा रही कैश वैन से बाइक सवार 3 बदमाशों ने बंदूक की नोक पर 57 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
पुलिस के अनूसार घटना सोमवार दोपहर की है। एटीएम में कैश डालने के लिए अधिकृत लोजी कैश सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के 2 कर्मचारी अभिषेक और दुर्गेश 57 लाख रुपये लेकर निकले थे। यह कैश इन्हें रेलवे स्टेशन के पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में फीड करना था।
वह लोग कैश वैन से निकले ही थे कि कुछ दूरी पर उनकी गाड़ी का टायर पंचर हो गया। अभिषेक और दुर्गेश का कहना है कि वह लोग नीचे उतरकर पंचर टायर को देख ही रहे थे कि तभी 2 बाइक पर सवार 3 युवक वहां आए और हथियारों के बल पर उन्होंने वैन में रखे 57 लाख रुपये लूट लिए।
दिनदहाड़े लूटपाट की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। बदमाशों की उम्र करीब 20 से 25 साल बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शहर के चारों तरफ नाकेबंदी कर दी है। पुलिस की एक टीम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
कैश वैन से 57 लाख रुपये की लूट, लुटेरों की तलाश में पुलिस

More Stories
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन