इंदौर: नशे की गर्त में लगातार युवा धसते जा रहे हैं। महंगे मोबाइल,महँगे शौक़ और गर्ल फ्रेंड के शौक पूरा करने के लिए शहर में युवा लगातार गलत कामो गलत धंधों में धसते जा रहे हैं गलत कामो में फंसकर युवा अपना जीवन बर्बाद कर रहे है।
नशे की गर्त में युवा किस तरह से धस्ता जा रहे है, इस बात का अंदाजा केवल इसी से लगाया जा सकता है कि, अब आजाद नगर थाना पुलिस ने एक इंजीनियरिंग के छात्र को 12 सौ ग्राम गांजे की तस्करी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। युवक मौज मस्ती और जरूरतें पूरी करने के लिए नशे के दलदल में उतर गया। अब पुलिस पूछताछ कर गिरोह का पता लगाने की कोशिश में लगी हुई है।
अक्सर जरूरतें, व्यक्ति को अपराध करने के लिए मजबूर कर देती है, लेकिन यदि शौक अपराध की दुनिया में धकेल दे तो उसे माफ नहीं किया जा सकता है। कुछ ऐसा ही हुआ, जब आजाद नगर पुलिस ने एक युवक को गांजे की तस्करी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया, आरोपी का नाम अजय मंडलोई, जो धार जिले कि मनावर तहसील के एक छोटे से गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। युवक शहर के आजाद नगर थाना क्षेत्र की दुर्गा कॉलोनी में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है।
शक्ल से इतना मासूम की कोई भी धोखा खा जाएं, आरोपी इंदौर के प्रतिष्ठित कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है, घर से सक्षम नहीं होने के बावजूद अपनी लाइफ स्टाइल शहर के मुताबिक जीने के लिए संभवत मजबूर है और नशे के इस दलदल में उतर चुका है, पहली बार जब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली तो पुलिस के लिए यह विश्वास करना काफी मुश्किल साबित हो रहा था, कि यह इंजीनियरिंग का छात्र नशे का तस्कर भी हो सकता है, लेकिन जब पूछताछ की गई तो युवक के बैग से 12 सौ ग्राम पुलिस ने गांजा बरामद कर लिया। पूछताछ में पुलिस को जानकारी लगी कि युवक लग्जरी लाइफ जीने का शौकीन है, गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करना, महंगे मोबाइल और महंगी बाइक मेंटेन करने के लिए संभवत उसने इस गंदे धंधे में कदम रखा है। तस्करी में कमाए हुए पैसों को अपने ऊपर तो खर्च करता ही था, साथ ही परिवार को भी भेज दिया करता था।
फिलहाल आरोपी यह गांजा किससे खरीदता है और किन-किन लोगों को यह भेजता है पुलिस इसकी पूछताछ कर रही है।
हालांकि शहर में हो रही घटनाओं से यह माना जा रहा है कि शहर का युवा अब नशे की गर्त में धंसते चले जा रहे हैं। पढ़ाई करने आए सपनों के शहर इंदौर में छोटे गांव कस्बों से युवा अपने खर्चे पूरे करने के लिए नशे के गंदे धंधे में उतर रहे हैं और अपने भविष्य को खतरे में डाल रहे हैं अपराधों की दुनिया में कदम रख चुके हैं और छात्रों के परिजन इन सबसे बेखबर है।

More Stories
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकी और सुरक्षा बलों में मुठभेड़, सेना के 3 जवान व 1 पुलिसकर्मी घायल
मानहानि केस में शिवसेना सांसद संजय राउत दोषी करार, 15 दिन की जेल के साथ 25 हजार जुर्माने की सजा