इंदौर: प्रेमी की बेवफाई से तंग होकर कार शोरूम की रिसेप्शनिस्ट ने आत्महत्या कर ली। प्रेमी ने शादी का वादा किया था और दूसरी लड़की से सगाई कर ली थी अक्सर प्रेमी मारपीट भी करता था। जिससे तंग आकर युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
इंदौर के हीरानगर थाना अंतर्गत बजरंग नगर में रहने वाली महक नामक युवती ने अपने ही घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, वह बीसीए की छात्रा थी,पढ़ाई के साथ साथ वह कार शोरूम में बतौर रिसेप्शनिस्ट नौकरी भी कर रही थी, लम्बे समय से उसकी दोस्ती कुलदीप दांगी नामक युवक से थी, दोस्ती फिर प्यार में बदल गई, दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे, दोनों की जिद पर परिवार भी राजी हो गए, लेकिन कुलदीप किसी दुसरी लड़की से भी प्रेम करता था, कुछ समय पहले ही उसने महक को बिना बताए किसी दुसरी लड़की से सगाई कर ली, इस बात की जानकारी किसी तरह कुछ समय पहले महक को लगी तो दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ, कुलदीप अक्सर महक के साथ मारपीट भी करता था और धमकाता था।
प्रेमी की बेवफाई और उसकी प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने आत्महत्या कर ली,आत्महत्या करने से कुछ देर पहले तक दोनों फोन पर बात भी कर रहे थे।
दरअसल आत्महत्या का सनसनीखेज मामला इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र का है, यहाँ रहने वाली युवती महक ने बुधवार रात अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली,जिस वक़्त उसने आत्महत्या की उस वक़्त घर पर कोई मौजूद नहीं था, उसकी उम्र लगभग 19 वर्ष थी,मृतिका ने कुछ माह पहले भी छत पर चढ़कर ऊंचाई से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था, लेकिन किसी तरह परिवार ने उसे समझाकर नीचे उतार लिया और उसके बाद उसे थाने लेकर गए यहाँ पुलिस और परिजनों ने उसे समझाइश दी, वह किसी तरह मान गई, लेकिन पुलिस और परिजनों की समझाइश ज्यादा दिनों तक काम न सकी और उसने कड़ा कदम उठाते हुए अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
प्राप्त जानकरी के अनुसार महक और कुलदीप दांगी के बीच लम्बे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, दोनों ने कई बार परिजनों से विवाह की बात की लेकिन परिवार राजी नहीं था, लेकिन जब बच्चो की जिद बरकरार रही तो महक का परिवार शादी के लिए मान गया, कुलदीप ने भी शादी करने का वादा किया था, लेकिन उसने महक के साथ प्यार में धोखा कर दिया, वह चोरी छुपे किसी और लड़की के साथ भी संबंधो में था, कुछ माह पहले उसने किसी और लड़की के सगाई कर ली, और महक को भी प्यार का दिखावा करता रहा, किसी तरह इसकी भनक महक को लग गई तो दोनों के बीच झगड़ा हुआ।
जानकारी है की कुछ समय से कुलदीप महक को परेशान कर रहा था, इससे वह तंग आ चुकी थी, युवक ने महक के साथ मारपीट भी की थी, इस बात की जब जानकारी परिवार को लगी तो उसे समझाने घर बुलाया लेकिन वह नहीं आया ,कुछ समय से दोनों के बीच तकरार होती रहती थी, वह फोन पर अक्सर झगड़ा करता था, इससे तंग आकर कुछ माह पहले वह छत पर चढ़कर आत्महत्या करना चाह रही थी, लेकिन परिवार ने किसी तरह बचा लिया, बीते रात भी दोनो के बीच फोन पर बात हुई, युवती बात चीत के दौरान रोती रही, और उसके बाद उसने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया, वही मामले की जाँच शुरु कर दी है, पुलिस का दावा है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, मामले के छानबीन की जा रही है। कॉलडिटेल , रिकार्डिंग एवं अन्य तकनीकी बिन्दुओ की पड़ताल होगी, उसके बाद तथ्य के आधार पर दोषी के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकी और सुरक्षा बलों में मुठभेड़, सेना के 3 जवान व 1 पुलिसकर्मी घायल
मानहानि केस में शिवसेना सांसद संजय राउत दोषी करार, 15 दिन की जेल के साथ 25 हजार जुर्माने की सजा