नई दिल्ली। केंद्र सरकार में काम कर रही महिला कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म शी-बॉक्स लांच किया गया है। इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर केंद्रीय महिला कर्मचारी कार्यस्थल पर होने वाले यौन उत्पीड़न की शिकायत को दर्ज करा सकेंगी। यह पहला ऐसा प्लेटफॉर्म होगा जहां पर केंद्रीय महिला कर्मचारी अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगी।
शी-बॉक्स को लांच के वक्त केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा फिलहाल यह सिर्फ केंद्रीय महिला कर्मचारियों के उपलब्ध होगा। वक्त के साथ इसका विस्तार किया जाएगा, सरकारी के अलावा इस प्लेटफॉर्म पर निजी कर्मचारी भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जल्द ही ऑफिस और कामकाज की जगह पर होने वाले उत्पीड़न की प्रकृति के लिए राष्ट्रीय स्तर का सर्वे कराने की योजना बना रही है।
शी-बॉक्स को परिभाषित करते हुए बताया कि इसका मतलब है सेक्सुअल हैरसमेंट इलेक्ट्रॉनिक बॉक्स। मेनका गांधी ने कहा कि इस बॉक्स का सीधा संबंध मंत्रालय से होगा। विभाग की आंतरिक शिकायत को इंटरनल कंप्लेन कमेटी के पास भेजा जाएगा, जिसके बाद अधिकारी इसकी जांच करेंगे।
महिला कर्मचारियों के लिए शी-बॉक्स, दर्ज करा सकेंगी यौन उत्पीड़न की शिकायतें

More Stories
सिंहस्थ 2028 का आयोजन ग्रीन एंड क्लिन की थीम पर होगा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इलेक्ट्रिक व्हील लोडर मशीन की चाबी नगर निगम को प्रदान की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर आरती की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के अंतर्गत नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेलीकॉप्टर यात्रा का किया शुभारंभ