April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

गोधरा ट्रेन अग्निकांड : 16 साल बाद आरोपी याकूब गिरफ्तार

अहमदाबाद। साल 2002 में हुए गोधरा ट्रेन अग्निकांड में 16 साल से फरार एक आरोपी को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि गोधरा बी डिविजन पुलिस की एक टीम ने याकूब पटालिया को गोधरा से गिरफ्तार किया। सूचना मिली थी कि उसे मंगलवार सुबह एक इलाके में देखा गया। गश्त के दौरान पुलिस को आरोपी की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली। उसके बाद तत्काल कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Share to...