पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर सुबह मजदूरों से भरा ट्रक बैरियर से टकराकर पलट गया। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, 15 लोग जख्मी हैं। इनमें से कई की हालत नाजुक है। ये सभी कर्नाटक से ट्रक में सवार होकर एमआईडीसी, पुणे जा रहे थे। बताया जा रहा है कि हादसा सतारा के खंबाटकी बोगदे के पास का है। एक मिनी ट्रक में सवार मजदूर महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम की ओर जा रहे थे। खंडाला पुलिस के अनुसार ट्रक में कंस्ट्रक्शन का सामान था और ओवर लोड होने के कारण वह अनियंत्रित हो गया। खंडाला के पास पुणे-सतारा हाइवे पर मिनी ट्रक के बैरियर से टकरा गया। सभी मजदूर मिनी ट्रक पर सवार थे और ट्रक के पलटने से यह उसके नीचे दब गए।
हादसे के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों में कई की हालत नाजुक है। डॉक्टरों का कहना है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।
महाराष्ट्र में ट्रक से हुआ भयानक हादसा, 18 की मौत

More Stories
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण