April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

बजट सत्र कार्यवाही बाधित होने के विरोध में पीएम मोदी रखेंगे उपवास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह इस बार के बजट सेशन में कार्यवाही बाधित रहने के विरोध में 12 अप्रैल को एक दिन के उपवास पर रहेंगे। पीएम मोदी और शाह के साथ ही सभी बीजेपी सांसद भी उपवास पर रहेंगे। बताया जा रहा है कि उपवास रखने के दौरान पीएम मोदी लोगों और अधिकारियों से मिलने और फाइलों को मंजूरी देने के अपने दैनिक नियमित आधिकारिक कामकाज में कोई बदलाव नहीं करेंगे। इससे पहले राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर दलित और अल्पसंख्यक विरोधी होने का आरोप लगाया था और इसी के विरोध में सोमवार को उपवास रखा था।
भाजपा के सभी सांसद 12 अप्रैल को अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में उपवास रखेंगे। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह उसी दिन कर्नाटक के हुबली में धरना देंगे। गौरतलब है कि कर्नाटक में 12 मई को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। गौरतलब है कि 6 अप्रैल को खत्म हुआ संसद का बजट सत्र वर्ष 2000 के बाद अब तक का सबसे कम कामकाज वाला सत्र रहा है, वहीं सत्तारूढ़ बीजेपी और विपक्षी दल कांग्रेस संसद के दोनों सदनों में गतिरोध के लिये एकदूसरे को दोषी ठहरा रहे हैं।

Share to...