April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

उन्नाव गैंगरेप: विधायक के बचाव में पहली बार बोले पत्नी, मामला अब सुप्रीम कोर्ट में

उन्नाव गैंगरेप का मामला तूल पकडता जा रहा है। मामले की जांच के लिए कल गठित एसआइटी की टीम आज उन्नाव पहुंची और पीड़ित परिवार से मिली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में शाम तक रिपोर्ट मांगी थी। वहीं, पीड़िता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि वे मुझे न्याय दिलाएं। आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर ने आज डीजीपी ओपी सिंह से मुलाकात की और अपने पति को न्याय दिलाने की मांग की।
यही नहीं अब यह केस इलाहाबाद हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक में पहुंच गया है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने इस मामले पर यूपी सरकार से रिपोर्ट मांगी है, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका को स्वीकार कर लिया है। मामले की सुनवाई के लिए बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने सहमति जता दी। मामले में सीर्बीआइ जांच और पीड़िता को मुआवज़े की मांग की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अगले सप्ताह सुनवाई करने के लिए तैयार है।
वकील एमएल शर्मा ने इस मामले में याचिका दाखिल की है। याचिका में रेप पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा और मुआवज़ा देने की मांग की है। साथ ही पुलिस और विधायक के ख़िलाफ़ जांच की मांग भी की गई है।
वीहं उन्नाव से भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर पर रेप और हत्या के आरोप लगने के बाद पहली बार उनकी पत्नी का बयान सामने आया है। मीडिया के सामने आने के बाद भाजपा विधायक की पत्नी ने रोकर कहा कि मेरे पति निर्दोष हैं उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। षड़यंत्र रचकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। संगीता ने कहा कि मेरे पति और रेप पीड़िता का नारको टेस्ट कराकर देख लें सच्चाई सामने आ जाएगी। अभी तक मेरे पति के खिलाफ कोई भी सबूत पेश नहीं किया गया है। फिर भी पूरी मीडिया उन्हें बलात्कारी घोषित करने में लगी है। मेरी बेटियों को परेशान किया जा रहा है उनके पिता पर आरोप सिद्ध होने से पहले ही उनके माथे पर रेपिस्ट का ठप्पा लगा दिया है।

Share to...