November 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

महाराष्ट्र में उद्धव के साथ ये लेंगे मंत्रीपद की शपथ

महाराष्ट्र में गुरुवार को उद्धव ठाकरे के साथ जो नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे उनके नाम सामने आ गए हैं। शिवसेना की ओर से सुभाष देसाई और एकनाथ शिंदे मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके अलावा एनसीपी की ओर से जयंत पाटिल और छगन भुजबल मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं।
एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने बुधवार को कहा था कि उद्धव ठाकरे के अलावा हर पार्टी की ओर से एक या दो नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं कांग्रेस की ओर से बालासाहेब थोराट और पूर्व सीएम अशोक चव्हाण शपथ लेंगे।

Share to...