साध्वी प्रज्ञा ने एक बार फिर नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया है। इस बार संसद में साध्वी प्रज्ञा ने ये बात कही, हालांकि सदन की कार्यवाही से उनके बयान को निकाल दिया गया। प्रज्ञा ने बुधवार को लोकसभा में एक बहस के दौरान गोडसे को देशभक्त बताया। इस पर विपक्षी नेताओं को एक बार फिर भाजपा पर हमला करने का एक मौका मिल गया। यह पहली बार नहीं है, जब साध्वी प्रज्ञा ने गोडसे को देशभक्त बताया है। इससे पहले ऐसे ही एक बयान की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कहना पड़ा था कि वह प्रज्ञा को कभी दिल से माफ नहीं कर पाएंगे।
भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा के बयान पर कांग्रेस का हमलावर होना लाजिमी था। कांग्रेस ने कहा है कि अब देश मोदी और भाजपा को कभी दिल से माफ नहीं कर पाएगा। दरअसलए जब लोकसभा में एसपीजी संशोधन विधेयक पर चर्चा हुईए तब डीएमके के सांसद ए राजा, गोडसे के एक बयान का हवाला दे रहे थे कि उसने महात्मा गांधी को क्यों मारा। ये सुनते ही साध्वी प्रज्ञा ने उन्हें तुरंत टोक दिया। उन्होंने कहा कि आप एक देशभक्त का उदाहरण नहीं दे सकते। इस बयान पर सदन में शोर.शराबा शुरू हो गया। इसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने प्रज्ञा ठाकुर के इस बयान को लोकसभा की कार्यवाही से हटाने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि सिर्फ ए राजा के बयान को ही दर्ज किया जाए।
एक बार फिर साध्वी प्रज्ञा ने नाथूराम गोडसे को बताया देशभक्त

More Stories
Rail Connectivity Traders Relief Updates: रात 11 बजे की ट्रेन मिलने से व्यापारियों के समय और होटल खर्च की होगी बचत, छात्रों को भी बड़ी राहत
Suresh Rathkheda Updates: पूर्व राज्य मंत्री सुरेश राठखेड़ा के स्कूल का शुभारंभ, माधवराव सिंधिया की प्रतिमा का हुआ अनावरण
Forest Department Sanjay Maravi Updates: रेस्क्यू किए गए बाघ की भी हो चुकी है मौत, पीड़ित परिवार को मिली महज 14 हजार रुपये की मदद