April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

महाकाल मंदिर की बिजली, पानी और अवैध घर डहाया, प्रशासन की बड़ी कार्यवाही

महाकाल मंदिर के भस्मारती द्वार के समीप मंदिर की भूमि पर अतिक्रमण कर बना, गए मकानों को प्रशासन ने डहा दिया। इस दौरान मकान मालिकों ने विरोध करना चाहा लेकिन प्रशासन के आगे उनकी एक ना चली। गौरतलब है कि कुछ समय पूर्व यहाँ रहने वाले त्रिवेदी परिवार के पिता और बेटे ने एक दर्शनार्थी की ह्त्या कर दी थी।
महाकाल मंदिर के भस्मारती गेट के पास 2 अवैध मकान तोडऩे की कार्यवाही की गई। मकान मालिक बिजली और पानी भी अवैध रूप से मंदिर से ही ले रहे थे, जिला प्रशासन के निर्देश पर शनिवार को महाकालेश्वर मंदिर के नजदीक स्थित कुमुंदरंजन त्रिवेदी और मनोरंजन त्रिवेदी के अतिक्रमण कर बनाए गए 2 मकान निगम गैंग द्वारा तोड़ दिए गए। लंबे समय से मंदिर भूमि पर अतिक्रमण कर मकान बनाए गए थे। अतिक्रमण हटाते समय प्रशासन के अधिकारियों के ध्यान में आया कि त्रिवेदी बंधु अपने घर की बिजली और पानी भी अवैध रूप से महाकालेश्वर मंदिर के कनेक्शन से चला रहे थे। एसडीएम अनिल बनवरिया जब अतिक्रमण हटाने गए और मेन लाइन से बिजली काट दी गई। लाइट काटने के बाद भी उक्त घरों में बिजली जलना पाया गया। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि दोनों व्यक्ति घरों की बिजली, पानी महाकाल मंदिर से अवैधानिक तौर पर ले रहे थे।

Share to...