April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह और गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह, महाकाल में आमने-सामने

विधानसभा चुनाव की मतगणना के पहले नेताओं का महाकाल पहुंचकर पूजन करने का सिलसिला जारी है। आज नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह और गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह महाकालेश्वर मंदिर में पूजन अर्चन किया पूजन के बाद नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह मीडिया से चर्चा में कहा कि मध्यप्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बन रही है। सरकार की पहली प्राथमिकता किसानों का कर्जा माफ करने की होगी। कांग्रेस की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री कौन होगा या पूछने पर अजय सिंह ने कहा कि नतीजे के पूर्व पद करने की परंपरा कांग्रेस की नहीं है हम इसको लेकर चिंता भी नहीं करते हैं।
अजय सिंह के मंदिर से निकलते ही गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह पूजन के लिए महाकाल पहुंचे महाकाल धर्मशाला के वीवीआइर्पी द्वार पर नेता प्रतिपक्ष और अजय सिंह और गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह का आमना-सामना भी हो गया। दोनों ने एक दूसरों को नमस्कार कर हाथ मिलाकर हाल-चाल जाने और आगे बढ़ गए। इधर गृह मंत्री ने भी एग्जिट पोल के नतीजों पर असहमति जाहिर करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में चौथी बार भाजपा सरकार बनाने जा रही है। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि एग्जिट पोल कुछ भी कहे लेकिन हम सत्ता में लौट रहे हैं। गृह मंत्री ने यह भी स्वीकार किया कि कई सीटों पर कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला है। इस कड़े संघर्ष में सीटों की कमी भले हो जाए, लेकिन हम बहुमत लेकर आएंगे।

Share to...