April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

महाकाल और हरसिद्धि शिखर दर्शन, आरडी गार्डी का निरीक्षण, आते ही कलेक्टर इन एक्शन

महाकाल और हरसिद्धि मन्दिर के शिखर दर्शन करने के बाद आशीष सिंह ने उज्जैन कलेक्टर के रूप में कार्य भार गृहण कर लिया। सबसे पहले उन्होंने आरडी गार्डी अस्पताल की अव्यवस्थाओं को दूर करने और लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराने की बात कही।

यह भी कहा कि उज्जैन की जनता को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा यह कोरोना से जंग है एक दो में खत्म नहीं होगी। यह लम्बी लड़ाई है, जिसे से जीतना होगा। आज वह दर्शन के बाद आरडी गार्डी हॉस्पिटल पहुंचे गए। वहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

गौरतलब है कि उज्जैन में मौत का आंकड़ा भारत से 7 गुना है। जिसके चलते भोपाल और दिल्ली तक गुहार लगाई गई है।

Share to...