आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज से लम्बे समय बाद कोरोना पीड़ित ठीक होकर अपने घर पहुंचे हैं। आज सुबह 3 को और शाम को 22 लोगों को घर भेजा गया है। वहीं पीटीएस (पुलिस ट्रेनिंग सेंटर) से 9 लोग ठीक होकर अपने घर पहुंचे वाले हैं। जिन्हें मिला कर कुल 34 लोग घर पहुंच जाएंगे।
कोरोना से लड़ कर ठीक हुए 22 लोगों को नवागत कलेक्टर आशीष सिंह की उपस्थिति में डिस्चार्ज किया। डिस्चार्ज होने वाले व्यक्ति खुशी-खुशी अस्पताल के वाहनों से अपने घरों के लिए रवाना हुए। कलेक्टर ने डिस्चार्ज हुए व्यक्तियों से कहा कि सावधानी बरतें, डरने की जरूरत नहीं है।
लॉकडाउन का पालन किया जाये। उपस्थित सेवकों से कलेक्टर ने कहा कि भर्ती मरीजों की दिल से सेवा करें, उपचार करें और अनन्त दुआएं लें। स्वस्थ होकर घर लौट रहे मरीजों ने एक स्वर में कहा कि आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की दुरूस्त होती व्यवस्था एवं उपचार का नतीजा है कि वे आज कोरोनामुक्त होकर घर जा रहे हैं।
गौरतलब है कि कोरोना पीड़ित अजीज जीनवाला जिन्हें मृत घोषित कर दिया गया था बाद में उन्होंने वहां अस्पताल की असुविधाओं और खुद की जीवित होने की जानकारी वीडियो के माध्यम से थी। वह भी आज स्वस्थ होकर अपने घर गए हैं।
आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज से आज मंगलवार 5 मई को डिस्चार्ज हुए मरीजों में 50 वर्षीय मेहरून्नीसा, 36 वर्षीय मांगीलाल, 66 वर्षीय राजेन्द्र आर्य, 26 वर्षीय अर्श दारान, 29 वर्षीय हैदर खान, 42 वर्षीय निजामुद्दीन, 35 वर्षीय शंभुलाल, 80 वर्षीय राधेश्याम, 50 वर्षीय मोहनलाल, 18 वर्षीय रूबिया, 45 वर्षीय शकील, 25 वर्षीय इरफान, 16 वर्षीय जाबुर अहमद, 37 वर्षीय भारतसिंह, 61 वर्षीय पदम सिरोले, 60 वर्षीय कुसुम जैन, 11 वर्षीय मिजतायब, 26 वर्षीय अजीज जीनवाला, 16 वर्षीय सावेद अली, 25 वर्षीय अमीन, 40 वर्षीय नासीर शाह और 19 वर्षीय अमान मुल्तानी हैं।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर क्षितिज सिंघल, अपर कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी एसएस रावत, जिला अस्पताल के डॉ. केसी परमार, आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज के डॉ. गवारीकर, डॉ. आशीष, डॉ. दिनेश भटनागर, डॉ. आरती आदि उपस्थित थे।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित