उज्जैन में लगातार कोरोनावायरस पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है मौतों के आंकड़ों की वजह से कल कलेक्टर का भी ट्रांसफर कर दिया गया। आज की रिपोर्ट में 16 और कोरोना पाज़िटिव आए हैं। एक बार फिर नये स्थानों पर कोरोना ने दस्तक दी है।
उज्जैन के इन नये क्षेत्र में कोरोना वायरस Lockdown में कैसे पहुंच रहा है यह एक बड़ा सवाल है। यह क्षेत्र है – मालीपुरा , ढा़चा भवन, दूधतलाई भी इस घेरे में आ गया है। साथ ही कृष्णा पार्क मालविका धाम नानाखेडा़ तक पहुंच गया है। वहीं सांदीपनी नगर नया कंटेनमेंट क्षेत्र बनेगा। गौरतलब है कि यह सभी मामले उज्जैन शहर के ही है।
उज्जैन के खुदी राम बोस मार्ग में 50 वर्षीय पुरुष, दुधतलाई में 60 वर्षीय महिला, कोट मौहल्ला 47 वर्षीय पुरुष, सांदीपनि नगर में 55 वर्षीय पुरुष, गीता कालोनी 45 वर्षीय महिला, कृष्ण पार्क में 65 वर्षीय महिला क्षेत्र में कोरोना पाज़िटिव पाए गए हैं।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित