April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मध्य प्रदेश में लाखों फ़र्ज़ी वोटर, चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस

मध्य प्रदेश में वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर धांधली की जांच के लिए चुनाव आयोग ने एक टीम बनाने का फ़ैसला किया है जो भोपाल और नर्मदापुरम जाएगी। ये टीम 7 जून तक चुनाव आयोग को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इससे पहले रविवार को मध्यप्रदेश कांग्रेस के कई बड़े नेता दिल्ली में चुनाव आयोग के मुख्यालय पहुंचे और आरोप लगाया कि राज्य में क़रीब 60 लाख फ़र्ज़ी वोटर हो सकते हैं। आयोग में शिकायत करने से पहले कांग्रेस के इन नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये दावा किया कि एक तरफ़ राज्य की आबादी 24ः बढ़ी है तो दूसरी तरफ़ मतदाता चालीस फीसदी बढ़ गए हैं।

कांग्रेस का आरोप है कि साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र सत्तारूढ़ बीजेपी मध्यप्रदेश में वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर धांधली कर रही है। कांग्रेस ने इसके लिए कई उदाहरण भी दिए जिसमें एक ही फोटो और एक नंबर पर कई कई मतदाता पहचान पत्र बनाए गए हैं।

Share to...