April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मध्य प्रदेश में अब कांग्रेस जोड रही गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ भी गठजोड़

मध्य प्रदेश की सत्ता से पिछले 15 सालों से बाहर कांग्रेस इस बार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती, इसलिए वो गठबंधन के जरिये शिवराज सरकार के सामने अपना दमखम दिखाने की तैयारी में है। बुन्देलखण्ड, ग्वालियर-चंबल संभाग और महाकौशल इलाके में बेहतर तरीके से अलग-अलग पार्टियों से गठजोड़ करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। कैराना लोकसभा में विपक्ष की जीत से उत्साहित कांग्रेस मध्य प्रदेश में बड़े भाई की भूमिका में आगे बढ़ रही है।
बुन्देलखण्ड और ग्वालियर चंबल संभाग में कांग्रेस की पहली प्राथमिकता बसपा है। यूपी से सटे इस इलाके में सपा का भी प्रभाव है, लेकिन पार्टी का मानना है कि बसपा का प्रभाव सपा के मुकाबले ज्यादा है। बसपा और सपा के विधायक भी इस इलाके से जीतते आये हैं। ऐसे में कांग्रेस बसपा को 12 और सपा को 5 सीटें देने को तैयार है। जबकि, बसपा ने 30 और सपा ने 10 सीटों की मांग की है।

Share to...