April 17, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मध्यप्रदेश में कुछ लॉकडाउन से उबरने के लिए किये गए सीएम शिवराज ने यह ऐलान

लॉकडाउन फेज-4 का आज आखिरी दिन रहा। सोमवार से लॉकडाउन का पांचवा दौर शुरू होने जा रहा है। 1 से 15 जून तक रहने वाले इस दौर में प्रदेश की जनता को क्या रियायतें मिलने जा रही हैं ये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह बता रहे हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि कोरोनावायरस को हमने कंट्रोल किया है। लेकिन लगातार मरीज सामने आ रहे हैं। मरीजों का रिकवरी रेट बड़ा है। आज 198 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 398 स्वस्थय होकर घर गए हैं। कोरोना योद्धाओं की वजह से ये संभव हुआ है।

  • प्रदेश में हर दिन कोरोना के 6 हजार टेस्ट हो रहे हैं। फीवर क्लीनिक ने काम शुरू कर दिया है। अस्पतालों की बोझ कम हुआ है।
  • कोरोना को नियंत्रित करने में आयुर्वेदिक ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। जिससे फायदा देखने को मिल रहा है।
  • हमने प्रदेश के 6 लाख से ज्यादा प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाया है। इतना ही नहीं अन्य प्रदेशों के मजदूरों को भी हमने उनके लिए सभी व्यवस्थाएं करते हुए उनको उनके घर तक पहुंचाया। इस दौरान मध्य प्रदेश की जनता ने जो उनकी सेवा की है वो प्रशंसनीय है।
  • हमने वापस आए मजदूरों के लिए श्रम सिद्धी योजना शुरू की है। इसके तहत उन्हें रोजगार दिया जा रहा है। सरकार सबका सर्वे कर रही है उन्हें उसके अनुसार काम दिलाया जाएगा।
  • सरकार सबको रोजगार देने का प्रयास कर रहे हैं। इसके बाद कोई मजदूर बाहर जाता है तो उसे कलेक्टर के पास अपना रजिस्ट्रेशन कराना पड़ेगा। सरकार मजदूर कमीशन बनाने जा रही है।
  • महिलाओं को रोजगार देने के लिए मास्क बना रहीं महिलाएं ही स्कूल ड्रेस बनाएंगी। प्रदेश में मजदूर कमीशन बनाया जा रहा है।
  • छोटे-छोटे काम करने वाले लोगों को 10 हजार की सहायता बैंक के माध्यम से दिलाई जाएगी।
  • उद्योगों और घरेलु बिजली उपभोक्ताओ को अप्रैल बिजली बिल में राहत, मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटे और बड़े उद्योगों के बिजली बिल में छूट दी जा रही है। अब व्यापारी और घरेलु उपभोक्ता को बिजली बिल भरने से राहत। अलग-अलग स्लैब के अनुसार राहत दी जाएगी।
Share to...