मणिपुर में वर्ष 2016 में आयोग ने राज्य सिविल सेवा पुलिस सेवा व अन्य सेवाओं के 62 पदों के लिए संयुक्त परीक्षा आयोजित की थी। मणिपुर सिविल सेवा परीक्षा में कथित धांधली के मामले में सीबीआई ने एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मणिपुर हाईकोर्ट के आदेश पर हुई एफआइआर के बाद सीबीआई मणिपुर लोक सेवा आयोग के संबंधित अधिकारियों के खिलाफ जांच करेगी। बताया जा रहा है कि वर्ष 2016 में आयोग ने राज्य सिविल सेवा, पुलिस सेवा व अन्य सेवाओं के 82 पदों के लिए संयुक्त परीक्षा आयोजित की थी।
परीक्षा में कथित गड़बडि़यों को लेकर कई प्रतिभागी हाईकोर्ट चले गए। कोर्ट ने पूरी प्रक्रिया में कई गड़बडि़यां पाए जाने पर परीक्षा रद कर दी। कोर्ट ने पाया कि इस परीक्षा में कोई नियंत्रक तक नियुक्त नहीं किया गया। कई कापियों में परीक्षार्थियों के हस्ताक्षर नहीं मिले तो कई में सुपरवाइजर के हस्ताक्षर नदारद रहे। परीक्षा आयोग के सचिव की देखरेख में हुई जबकि नियमानुसार सचिव व नियंत्रक दोनों अलग-अलग व्यक्ति होने चाहिए थे।

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा “सुजल शक्ति अभियान’’
महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरी, 2 लोगो की मौत 2 घायल, एसपी कलेक्टर मौके पर