April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मंडी में बादल फटा, अब तक 46 लोगों के शव मिले

हिमाचल प्रदेश के मंडी में भूस्खलन की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या 46 हो गई है। हादसा इतना भयानक है कि अभी और लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। रविवार देर शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद राहत बचाव का काम रोक दिया गया है। सोमवार सुबह एक बार फिर रेस्क्यू शुरू किया जाएगा।
ये हादसा शनिवार देर रात हुआ था। जब एक बस चंबा से मनाली जा रही थी, जबकि दूसरी मनाली से जम्मू की तरफ जा रही थी। बताया जा रहा है कि मंडी-पठानकोट राजमार्ग पर कोटरूपी के पास रोडवेज की 2 बसें रुकी हुई थीं। इसी दौरान बादल फटने और भूस्खलन के चलते एक बड़ा पत्थर मनाली से कटरा जाने वाली बस के ऊपर आ गिरा।

Share to...