April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

HC फैसले के बाद भी ममता के तीखे तेवर, बोली मैं एेसे ही करुगी

दुर्गा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन और मोहर्रम के जुलूस का समय निर्धारित करने को लेकर विरोधियों के निशाने पर आईं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने पलटवार किया। इतना ही नहीं, दुर्गा मूर्ति विसर्जन पर कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले पर ममता बनर्जी ने कहा कि कोई मेरा गला काट सकता है, लेकिन मुझे यह नहीं बता सकता है कि क्या करना है।
गुरुवार को कलकत्ता हाईकोर्ट ने मूर्ति विसर्जन और मोहर्रम जुलूस को लेकर ममता सरकार के आदेश को रद्द कर दिया। अदालत ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि ऐसे मनमाने आदेश नहीं दिए जा सकते हैं। इससे पहले ममता बनर्जी ने दक्षिण कोलकाता के एक पूजा पंडाल में अपने भाषण में विरोधियों पर जमकर हमला बोला।
ममता ने कहा कि जब मैं दुर्गा पूजा या गणेश उत्सव का शुभारंभ करती हूं तो तुष्टिकरण का आरोप नहीं लगता लेकिन ईद की नमाज अदा कर लूं तो विरोधी ऐसा आरोप लगाने लगते हैं।
ममता ने कहा कि अगर ये तुष्टिकरण है तो मैं जब तक जीवित हूं, ऐसा करती रहूंगी। अगर कोई मेरे माथे पर गन भी रख दे तब भी मैं यही करूंगी। मैं किसी से भेदभाव नहीं करती। ये बंगाल की संस्कृति है, ये मेरी संस्कृति है।
गौरतलब है कि बीजेपी और दक्षिणपंथी संगठन ममता बनर्जी पर मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगाते रहते हैं। ये मामला तब और बढ़ गया जब ममता सरकार ने 30 सितंबर को मूर्ति विसर्जन पर रोक लगा दी क्योंकि इस दिन मुहर्रम भी हैै कई लोग इसे मूल अधिकारों का उल्लंघन कह रहे हैं और अब ये मामला कोर्ट में हैै

Share to...