शारदीय नवरात्र 21 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। 9 दिनों तक चलने वाले इस महापर्व का आखिरी उपवास यानी नवमी 29 सितंबर को होगी। इस दौरान मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा की जाती है, जिसकी शुरुआत पहले दिन कलश स्थापना के साथ होती है। अगर आप मां दुर्गा की विशेष कृपा पाना चाहते हैं तो कलश की स्थापना और पूजा शुभ मुहूर्त में ही करें।
नवरात्रों में कलश स्थापना का विशेष महत्व है। कलश की स्थापना करने से घर में खुशहाली व संपन्नता आती है। कलश स्थापना के साथ ही नवरात्र के व्रत की शुरुआत होती है। इस बार कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 21 सितंबर की सुबह 6 बजकर 3 मिनट से 8 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। सुबह 11 बजकर 36 मिनट से 12 बजकर 24 मिनट तक भी कलश स्थापना कर सकते हैं। इस दिन चाहे कलश में जौ बोकर मां का आह्वान करें या नौ दिन के व्रत का संकल्प लेकर ज्योति कलश की स्थापना करें।
नवरात्रि हो गए आरंभ, यह है कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

More Stories
सिंहस्थ 2028 का आयोजन ग्रीन एंड क्लिन की थीम पर होगा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इलेक्ट्रिक व्हील लोडर मशीन की चाबी नगर निगम को प्रदान की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर आरती की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के अंतर्गत नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेलीकॉप्टर यात्रा का किया शुभारंभ