हाल ही में थाईलैंड में हुई एशियन केनो सलालम चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने 10 मेडल जीते। भोपाल की जाह्नवी श्रीवास्तव भी इसी टीम का हिस्सा थीं। उन्होंने तीन इवेंट में भारत के लिए 3 ब्रोंज मेडल जीते है। जाह्नवी ने इन इवेंट्स में मेडल जीते है। वीमेन सीनियर में एक ब्रोंज मेडल। वीमेन सीनियर टीम इवेंट में अहाना यादव और रीना सेन के साथ ब्रोंज मेडल। वीमेन सीनियर टीम इवेंट में भूमि बघेल और शिखा चौहान के साथ ब्रोंज मेडल।
जाह्नवी का कहना है कि डेफिनेटली बहुत ज्यादा खुशी हो रही है, क्योंकि इस बार हमारी टीम ने कई मेडल जीते। इंडियन टीम ने इस बार 10 मेडल जीते। इनमें 8 ब्रोंज और 2 सिल्वर हैं। लड़कों की टीम ने भी अच्छी परफॉर्मेंस दी, जबकि इंटरनेशनल लेवल पर लड़कों का कॉम्पिटीशन बेहद मुश्किल होता है, लेकिन लड़कों ने इस बार मेडल जीते। जाह्नवी कहती हैं कि इंडियन टीम की अच्छी परफॉर्मेंस से खुशी दोगुनी हो गई। इतने मेडल जीतने का श्रेय जाह्नवी टीम वर्क को देती हैं। उनके अनुसार, टीम वर्क के कारण ही टीम इंडिया की परफॉर्मेंस वाटर स्पोर्ट्स में बेहतर हुई है।
