झारखंड में भूख से हुई मासूम संतोषी की मौत के मामले को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने कहा है कि मामले की जांच के लिए जल्द ही एक केंद्रीय टीम राज्य का दौरा करेगी।
संतोषी की मौत पर दुख प्रकट करते हुए पासवान ने कहा कि खाद्य सुरक्षा कानून लागु होने के बाद भी 3 माह तक राशन नहीं मिलना एक चिंता का विषय है। उन्होंने कहा है कि कानून में इस बात का प्रावधान है कि राशन नहीं मिलने की स्थिति में लाभार्थी को न्यूनतम समर्थन मूल्य का सवा गुना खाद्य सुरक्षा भत्ता दिया जाये।
इस मामले में केंद्र सरकार से झारखंड राज्य को प्रति माह अनाज का आबंटन किया गया है। राज्य सरकार ने भी उसका उठाव एफसीआई से समय से कर लिया है। ऐसी स्थिति में राज्य सरकार के स्तर पर अनाज नहीं मिलने पर खाद्य सुरक्षा भत्ता दिया जाना चाहिए था।
वहीं पासवान ने प्रदेश सरकार से कार्यवाही की मांग करते हुए अनाज नहीं मिलने की जांच कर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध अविलम्ब करवाई की मांग की है।
भूख से बच्ची की मौत के मामले में जांच करेगी केंद्रीय टीम: पासवान

More Stories
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम