April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

भारी बारिश से मुंबई के हाल खराब, सड़कों पर जगह-जगह भरा पानी

मुंबई में मॉनसून के दस्तक देते ही मुम्बई शहर में चारों तरफ पानी भर गया है। मुंबई में लगातार मुसलाधार बारिश हो रही है और इसे देखते हुए बीएमसी ने एहतियात बरतने के निर्देश भी जारी कर दिये हैं। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि पूरे सप्ताह तक मुंबई में मुसलाधार बारिश होगी। मुंबई की में इतनी तेज मुसलाधार बारिश हो रही है कि करीब 32 फ्लाइट्स को देर कर दिया गया है और मौसम की परिस्थिति को देखते हुए 3 फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं। यहां तक की लोकल ट्रेनें भी करीब 10 से 15 मिनट की देरी से चल रही हैं। वहीं, बीएमसी ने आफत रूपी बारिश को लेकर अपनी सारी तैयारियां पूरी कर ली है। भारतीय मौसम विभाग ने मुंबई सहित महाराष्ट्र के उत्तरी तटीय क्षेत्र में बुधवार से 12 जून तक तेज बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है, वहीं, दूर-दराज क्षेत्र में भारी बारिश हो सकती है।
लगातार हो रही मुसलाधार बारिश से शहर के कई इलाकों में जगह-जगह जल जमाव की स्थिति उत्पन हो गई है। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर बीएमसी ने अपने सभी सीनियर अधिकारियों की शनिवार और रविवार की छुट्टी कैंसिल कर दी है। साथ ही स्थानीय लोगों की परेशानी को देखते हुए कई एहतियातन कदम उठाए हैं।

Share to...