नई दिल्ली। भारत में 7 अगस्त को चंद्रमा पृथ्वी की छाया में होगा और इस दिन आंशिक चंद्रग्रहण होने जा रहा है। यह खगोलीय दृश्य भारत समेत दुनिया के कई देशों से नजर आएगा। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि यह साल का अंतिम चंद्रग्रहण होगा जिसमें ग्रहण की अवधि 1.57 घंटे होगी। अगला चंद्रग्रहण 31 जनवरी, 2018 को लगेगा, जो पूर्ण चंद्रग्रहण होगा और भारत में देखा जा सकेगा।
मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत में दिल्ली के समयानुसार रात 10.52 बजे चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़नी शुरू हो जाएगी। 11.50 बजे ग्रहण चरम पर होगा। इसके बाद पृथ्वी की छाया चद्रंमा से छंटनी शुरू हो जाएगी। 12.49 बजे पृथ्वी की छाया से मुक्त हो जाएगा। छाया वाला यह ग्रहण प्रच्छाया कहलाता है।
भारत में रहेगा आंशिक चंद्रग्रहण, कई देशों में दिखाई देगा

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त