April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

बातचीत से वैश्विक चुनौतियों का समाधान संभव : पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन की वैश्विक चुनौतियों का समाधान बातचीत और चर्चा से ही खोजा जा सकता है। मोदी ने कहा कि जहां 21वीं सदी का आपस में जुड़ा और आपस में एक दूसरे पर निर्भर विश्व आतंकवाद से लेकर जलवायु पर्वितन तक के लिए लड़ रहा है, वहीं मुझे भरोसा है कि इनके समाधान एशिया के सबसे पुराने बातचीत और चर्चा के रिवाजों से खोजे जा सकते हैं।
उन्होंने जोर दिया कि अगर इंसान प्रकृति की रक्षा नहीं करेगा, तो प्रकृति जलवायु परिवर्तन के रूप में प्रतिक्रिया करेगी। मोदी ने कह कि इंसान को प्रकृति के साथ चलना चाहिए। इंसान को प्रकृति को केवल दोहन का संसाधन नहीं समझना चाहिए, बल्कि उसकी रक्षा करनी चाहिए।

Share to...