दुनिया भर में एक लाख से ज्यादा लोगों की जान ले चुका Coronavirus भारत में भी तेजी से पैर पसार रहा है।भारत में COVID-19 से अब तक 242 लोगों की मौत हो चुकी है और कोरोना संक्रमण के 7529 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शनिवार को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के कुल 768 नए मामले आए हैं और 36 लोगों की जान गई है।
हालांकि, थोड़ी राहत वाली बात यह है कि इस बीमारी से अब तक 653 लोग ठीक हुए हैं। बता दें कि देश में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए 21 दिनों का लॉकडाउन जारी है और यह 14 अप्रैल तक रहेगा।
निज़ामुद्दीन मरकज़ के बाद चांदनी महल सबसे बड़ा कोरोना हॉटस्पॉट दिल्ली के चांदनी महल इलाके की 13 मस्जिदों से 102 जमातियों को निकाला गया था, जिसमें से 52 कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। मस्जिदों से निकाले गए बहुत से जमाती निजामुद्दीन मरकज़ से आये थे, इनमें विदेशी भी हैं। चांदनी महल इलाके में कोरोना से 3 लोगों की 3 दिन में मौत हो चुकी है। 6 अप्रैल को इन सब लोगों को चांदनी महल इलाके की अलग-अलग 13 मस्जिदों में से निकालकर गुलाबी बाग के क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था।
दुनिया में अब तक 17,09,085 मामले सामने आए हैं जिसमें 12,23,017 सक्रिय और 3,82,525 ठीक हुए हैं। 1,03,543 की मौत हो चुकी है। कोरोनावायरस अब तक 185 देशों में फैल चुका है।

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट