भारत के मिराज 2000 फाइटर जेट ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर बमबारी की, लेकिन इस दौरान पाकिस्तान चाहकर भी भारतीय जेटों पर हमला नहीं कर सका। ऐसा नहीं है कि उसके पास लड़ाकू विमान नहीं हैं, लेकिन वह समय पर अपनी रणनीति को अंजाम नहीं दे सका। पाकिस्तान के एफ-16 विमान देखते रह गए।
पाकिस्तान के भारतीय जेटों पर हमला नहीं कर पाने के सवाल पर रिटायर्ड मेजर जनरल पीके सहगल का कहना है कि एफ-16 अधिकतम 3 जेट पर हमला कर सकता था, लेकिन भारत के 12 मिराज जेट के फॉरमेशन पर एफ-16 हमला करने में कामयाब नहीं होता। एफ-16 जेट को अमेरिकी एयरफोर्स ने तैयार किया है। यह भी मिराज की तरह ही मल्टीरोल फाइटर जेट है। अमेरिका के पास 2 हजार जबकि दुनिया के बाकी देशों के बाद 2500 एफ-16 जेट हैं।
एफ-16 में 9 हार्डप्वाइंट होते हैं, जहां हथियार फिट किए जा सकते हैं। हवा से हवा और हवा से जमीन पर इस एयरक्राफ्ट से हमला बोला जा सकता है। इस एयरक्राफ्ट से कई तरह की अत्याधुनिक मिसाइलें फायर की जा सकती हैं। इसकी अधिकतम स्पीड 2400 किमी प्रति घंटा है, जबकि रेंज 3200 किलोमीटर है।
पाकिस्तान के पास मौजूद एफ-16 में कई और खास फीचर हैं। जैसे इसमें इनबिल्ट अलार्म सिस्टम है जो दुश्मनों की गतिविधियों के बारे में अलर्ट करता है। इससे भी लेजर गाइडेड मिसाइल फायर किए जाते हैं। बता दें कि एफ-16 सिंगल इंजन एयरक्राफ्ट है और इसमें फ्लाइट के दौरान ही इंधन भरा जा सकता है।
गौरतलब है कि पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारत की कार्रवाई में फाइटर जेट मिराज 2000 का इस्तेमाल किया गया है। पाकिस्तान पर 1000 किलो के बम गिराए गए हैं। जैश के ठिकाने को तबाह कर दिया गया। घटना को लेकर पाकिस्तान के सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट कर लिखा कि भारतीय वायु सेना ने नियंत्रण रेखा का उल्लंघन किया। पाकिस्तान वायु सेना ने तुरंत कार्यवाही की। भारतीय विमान वापस चले गए।
भारत ने फेकें बम, पाक देखता रहा, अब दे रहा दलीले

More Stories
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन