भारत ही ऐसा देश है जिसने अपनी संस्कृति को नहीं छोड़ा है। यहां की धरती पर तो राज कर सकते है, लेकिन मन पर नहीं। भारत की शक्ति यहां के दर्शन और जीवन शैली त्याग के निहित है। शैव महोत्सव हमारी संस्कृति के पूनरुत्थान का सार्थक प्रयास है। यह बात केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने उज्जैन में शैव महोत्सव में समापन समारोह में कही।
केंद्रीय पेयजल और स्वच्छता मंत्री उमा भारती ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जिस किसी ने शैव उत्सव की परिकल्पना की वह अकल्पनीय है। मैं साधुवाद देती हूं ऐसे आयोजन होना चाहिए। साथ ही मुझे यह भी प्रसन्नता है कि अगला शैव उत्सव सोमनाथ मंदिर में होगा। उन्होंने देश को आस्था और धर्म का केंद्र बताते हुए कहा कि उज्जैन नगरी अपने आप में विशिष्ठ नगरी है। स्वयं महाकाल शिव रूप में विराजे हैं। यहां से शैव उत्सव का यह प्रकाश पूरे विश्व में फैलेगा। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि सुरेश भैया जोशी ने संबोधित करते हुए कहा कि जो भूमि देव भूमि है, जिस भूमि पर मोक्ष प्राप्त होता है यहां आकर सबका कल्याण होता है। ऐसी भूमि को प्रणाम जहां स्वयं शिव विराजते हैं। पूरी सृष्टि शिव के अधीन है। ऐसे आयोजन से नव चेतना प्राप्त होती है।
इसके पूर्व तीन दिवसीय शैव उत्सव की पूर्णता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सहकार्यवाह सुरेश भैया जोशी, केंद्रीय पेयजल और स्वच्छता मंत्री उमा भारती सहित साधु-संतों की मौजूदगी में हुई। इस अवसर पर मंच से शैव उत्सव का ध्वज सोमनाथ ज्योर्तिलिंग ट्रस्ट मंडल को सौंपा गया। अगला शैव उत्सव सोमनाथ में होगा। अतिथियों को शैव महोत्सव का स्मृति चिन्ह्र भी भेंट किया गया।
समापन अवसर पर महामण्डलेश्वर शांतिस्वरूपानन्द, कांताचार्य महाराज, महामंडलेश्वर अतुलानंद, महामंडलेश्वर आशुतोष तीर्थ, महामंडलेश्वर विश्वात्मानंद, महामंडलेश्वर विसोकानंद महाराज, भवानीनंदन यति सहित साधु-संत मौजूद थे। इससे पहले महाकाल मंदिर समिति के इस आयोजन प्रमुख माखनसिंह चौहान, विभाष उपाध्याय, प्रदीप गुरु ने अतिथियों और साधु-संतों का अभिवादन किया।
भारत ने अपनी संस्कृति को सजोया, शैव महोत्सव पूनरूत्थान का प्रयास : उमा भारती

More Stories
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत