April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

लगान के ईश्वर काका का लम्बी बीमारी के बाद निधन, आमिर ने की मदद

आमिर खान की फिल्म लगान के एक-एक किरदार ने लोगों के दिलों में राज किया था। इन्हीं में से एक किरदार था ईश्वर काका का श्रीवल्लभ व्यास ने निभाया था। श्रीवल्लभ व्यास 8 साल पहले लकवाग्रस्त हो गए थे। यही नहीं साल 2013 में परिवार को आर्थिक तंगी और इलाज के चलते जैसेलमेर से जोधपुर शिफ्ट किया गया था।
उनकी पत्नी शोभा व्यास के अनुसार उनकी मदद के लिए उस वक्त सिने और टेलीविजन एसोसिएशन ने उनकी बिल्कुल भी मदद नहीं की थी। आमिर खान ने हमारी आर्थिक रूप से बहुत मदद की। उनकी मदद से ही हमें जयपुर में 3 बेडरूम के मकान में किराए पर रह रहे हैं। आमिर मेरी बेटियों की स्कूल फीस और श्रीवल्लभ का मेडिकल खर्च भी देते थे।
आमिर के अलावा इस मुश्किल घड़ी में एक्टर इमरान खान और मनोज वाजपेयी ने भी श्रीवल्लभ व्यास की बहुत मदद की थी। गौरतलब है कि अक्टूबर 2008 में श्रीवल्लभ गुजरात के राजपीपला में भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के दौरान होटल के बाथरूम में गिर गए थे। सिर में गहरी चोट की वजह से वह बेहोश हो गए थे। दुर्घटना के तुरंत बाद क्रू मेंबर्स उन्हें लेकर वडोदरा रवाना हो गए। वहां के एक हॉस्पिटल में उनके सिर का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों कहा कि वह खतरे से बाहर हैं।
एक्टर की पत्नी शोभा श्रीवल्लभ व्यास के अनुसार बीमारी के कारण उन्हें 2 साल में 3 घर बदलने पड़े। शोभा के अनुसार लोग कहते हैं, बीमार व्यक्ति साथ है, हम नहीं रख सकते। क्या वक्त इस कदर बदल जाता है।

Share to...