April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

भारत के लिए गर्व बना स्टेच्यू ऑफ यूनिटी, आठ अजूबों में हुआ शामिल

आठ देशों के अंतरराष्ट्रीय संगठन शंघाई सहयोग संगठन ने स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को एससीओ के 8 अजूबो में शामिल किया है। एससीओ के 8 सदस्यों में भारत, पाकिस्तान, चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, तजाकिस्तान, रूस और उज्बेकिस्तान शामिल हैं।

दुनिया भर की 7 अजूबों में भारत का ताजमहल शामिल है। अब शंघाई कॉर्पोरेशन ऑर्गेनाइजेशन ने स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को विश्व के आठवें अजूबे में शामिल कर लिया है। महज सवा साल में ही स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पर 31.09 लाख पर्यटकों ने शिरकत की है। जिससे स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को कुल 79.94 करोड़ रुपए की आवक हुई है।

विदेश मंत्री ने नोरोव से मुलाकात करने के बाद ट्वीट किया कि एससीओ के अन्य सदस्य देशों में पर्यटन के बढ़ावा के प्रयासों की सराहना करता हूं। उन्होंने कहा कि एससीओ के 8 अजूबों में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का शामिल होना एक प्रेरणा के रूप में देखा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 31 अक्टुम्बर 2018 को दुनिया के सबसे ऊंचे स्टेच्यू, स्टेच्यू ऑफ इंडिया का उद्घाटन किया था। अब यह दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल बन चुका है।

31 अक्टूबर 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नर्मदा जिले के केवडिया में विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का लोकार्पण किया था। इसके बाद देश-विदेश के पर्यटक स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पर आने लगे है। स्टेच्यू ऑफ यूनिटी ने पर्यटकों की संख्या की तुलना में स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी को भी पछाड़ दिया है।

विश्व के प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन ने स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के 100 श्रेष्ठ देखने लायक स्थलों में शामिल कर गुजरात का गौरव बढ़ाया है। टाइम मैगेजीन की वर्ष 2019 की सूची में विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को अग्रिम स्थान दिया है। निर्माण होने के कुछ ही समय में ही स्टेच्यू ऑफ यूनिटी विश्वभर के पर्यटकों के लिए घुमने-फिरने के लिए श्रेष्ठ विकल्प बना है।

Share to...