April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

बॉलीवुड कास्टिंग डायरेक्टर सेक्स रैकेट में गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड कास्टिंग डायरेक्टर को गिरफ्तार किया है। कास्टिंग डायरेक्टर पर सेक्स रैकेट में शामिल होने का आरोप है। पुलिस ने उनसे शिकंजे से मेक.अप आर्टिस और एक जूनियर एक्टर को वर्सोवा से छुड़ाया है।

मुंबई पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच ने मंगलवार को नवीन प्रेमलाल आर्य उम्र 32 को दबोचा है। पुलिस ने जब उसे पकड़ा तो वह एक कॉफी शॉप में पीड़ितों को 60 हजार रुपए में आगे भेज रहा था। पूछताछ में पुलिस को आरोपी ने इस रैकेट के बारे में जानकारी दी थी। यह सेक्स रैकेट पिछले कुछ महीनों से चल रहा था और इसमें मॉडल और बॉलीवुड आर्टिस्ट भी शामिल थे।

मुंबई पुलिस ने जिन 2 महिलाओं को इस शिकंजे से बचाया वह पश्चिम बंगाल से थीं। दिल्ली स्थित अश्विनी कुमार नाम के व्यक्ति ने इन्हें मुंबई भेजा था। इस मामले में आर्य असोसिएट के 2 लोग भी इस मामले में वॉन्टेड हैं।

Share to...